फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से महिलाओं ने लाखों के आभूषण पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वैलरी शॉप से महिलाओं ने लाखों के आभूषण पार किए
पलवल। बस स्टैंड के पास स्थित एक ज्वैलरी शॉप में शनिवार को दिनदहाड़े तीन महिलाओं ने लाखों के जेवर पार करने का मामला सामने आया है। महिलाओं की सारी करतूत दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेश कुमार के अनुसार शिवपुरी मोहल्ला निवासी सोनू बिंदल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पलवल बस स्टैंड पर बिंदल ज्वैलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान है। गत एक जुलाई की दोपहर समय करीब डेढ बजे तीन अज्ञात महिलाएं उसकी दुकान पर आभूषण खरीदने के लिए आई। उक्त महिलाओं ने नाक की लौंग दिखाने को कहा। वह महिलाओं को जब लौंग दिखा रहा था तब उक्त महिलाओं ने उसकी दुकान में एक पैकेट में रखी लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए की 65 ग्राम की 17 अंगूठियों को चोरी कर लिया और तीनों महिला वहां से चली गई। उनके जाने के बाद जब उसने पैकेट का वजन चैक किया तो उसे पैकेट में रखी अंगूठियों में 65 ग्राम का वजन कम मिला। महिलाओं की सारी करतूत उसकी दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें