फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया जुआरियों के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरियों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस
विज्ञापन

- अभियान चला 23 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, 67 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर में फिर से शुरू हुए जुआ-सट्टे के खेल पर अंकुश लगाने के पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए आदेशों के बाद जिला पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर शुरू किए गए अभियान के तहत अपराध जांच शाखा पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत 23 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 67 हजार, 890 रुपये की नकदी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि शहर में जुआ व शराब के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस कप्तान विनोद कुमार कौशिक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उनकी टीम ने सब्जी मंडी से 23 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। सुरेश भड़ाना ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई सतीश, एएसआई शहीद अहमद, ईएएसआई अभय सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश, कर्मवीर, सुंदर, सिपाही सोनू, नरेंद्र, वीरेंद्र, राजू, गोविंद व अनिल को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से गांव आलापुर निवासी बीर सिंह, जवाहर नगर कैंप निवासी शंकर, मोहित, मोहन नगर निवासी सुनील, शमशाबाद निवासी बलवीर, फिरोजाबाद (यूपी) निवासी धर्मेंद्र, सल्लागढ़ निवासी विजय, गांव काशीपुर निवासी मनोहर, जवाहर नगर कैंप निवासी जोगेंद्र, गांव जनोली निवासी महेश, कांरकी सोहना निवासी वीरेंद्र, इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी प्रवीण, तुहीराम कालोनी निवासी शम्भू, सल्लागढ़ निवासी अंतराम, मोहन नगर निवासी विनोद, गांव बड़ोली निवासी विनोद, आदर्श कालोनी निवासी बल्ले, संजय कालोनी निवासी नीरज, गुप्तागंज बाजार निवासी संतराम, जवाहर नगर कैंप निवासी गौरव, कृष्णा कालोनी निवासी फूलचंद, जवाहर नगर कैंप निवासी नरेश कुमार व हरी नगर निवासी राहुल को काबू किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार को बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जयकिशन ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गांव सिहोल मोड़ के पास उन्हें एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस गाड़ी को देखकर तेज गति से चलने लगा। शक होने पर उक्त युवक को काबू किया गया जिसके कब्जे से एक कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू निवासी गांव चांदहट बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें