फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चारा लेने गयी महिला के साथ छेडछाड, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में चारा लेने गयी महिला के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने, जातिसूचक गालियां देने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस संदर्भ में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी डीएसपी विजयपाल ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया है कि वह 8 जनवरी की सुबह 11 बजे गांव के जंगल में चारा लेने गयी थी। गांव के ही दो व्यक्ति अचानक जंगल में उसके पास आए और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी डीएसपी विजयपाल ने बताया कि एससी एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी करेंगे ध्वजारोहण
हथीन। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वकील अहमद ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी देते हुए हथीन के बीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा के मुताबिक जिला मुख्यालय पर इस बार मंडल आयुक्त फरीदाबाद जी अनुपमा ध्वजारोहण करेंगी एवं परेड की सलामी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें