बीएससी रसायन में प्रेरणा ने स्वर्ण पदक जीता
पलवल। लिंग्याज विश्वविद्यालय में बीएससी की छात्रा पलवल की प्रेरणा भारद्वाज ने बीएससी रसायन में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। उसकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्याल द्वारा उसे पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। प्रेरणा भारद्वाज के पिता रतन कुमार ने बताया कि प्रेरणा पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी है तथा हर कक्षा में उसने बेहतर प्रदर्शन कर योग्यता सूची में स्थान पाया। प्रेरणा ने बताया कि वह भी एक शिक्षक बनकर बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन देना चाहती है, ताकि बच्चे पढ़कर समाज व देश हित में काम कर सकें। प्रेरणा ने बताया कि वह चाहती है कि शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो और बेटियों को शिक्षित बनवाने में वह अपनी अहम भूमिका निभाना चाहती है।