फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय रेडक्रास शिविर में जिले ने जीते पांच पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रेडक्रास शिविर में जिले ने जीते पांच पुरस्कार
विज्ञापन

पलवल। जिले की जूनियर रेडक्रास टीम ने हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण कैंप में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पांच पुरस्कार जीते हैं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में चार और महिला वर्ग में एक पुरस्कार शामिल है। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि हरिद्वार में 24 अक्तूबर को संपन्न हुई राज्य स्तरीय कैंप जिले की टीम ने पुरुष वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी के छात्रों मोहित, बिट्टू, यशपाल, ओमप्रकाश, अशोक ने संस्कृत प्रवक्ता योगेश सौरोत के नेतृत्व में हिस्सा लिया था। महिला वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पृथला की छात्रा निशा, मैना, महिमा, आरती, मोनिका ने प्रधानाचार्य मिथलेश कुमारी के नेतृत्व में हिस्सा लिया। इस मौके पर पुरुष वर्ग के एकल गायन में बिट्टू ने प्रथम, टीम ने एड्स विषय पर आयोजित नाटक में द्वितीय, समूहगान में तृतीय तथा ओमप्रकाश ने एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। महिला वर्ग में नैना ने एकल नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विजेताओं को प्रदेश रेडक्रास के वाइस चेयरमैन डॉ. मुकेश अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजेताओं को सचिव बिजेंद्र सौरोत के अलावा भारत स्काउट्स एवं गाइड के जिला आयुक्त योगेंद्र सौरोत व ब्रिजन रानी, बंचारी स्कूल की प्रधानाचार्या सुमनलता शर्मा, रेडक्रास कोर्डिनेटर सुशील तेवतिया, रेडक्रास प्रशिक्षक महेश मलिक, पृथला प्रधानाचार्या मिथलेश कुमारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें