सरकारी स्कूल में हुआ पौधरोपण
पलवल। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में प्रधानाचार्य केपी सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलौत और जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन रहे। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चंद शर्मा, डॉ. मामराज रावत, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर सिंह, सूरजमल डागर, राजेंद्र सिंह, कर्मबीर, विनोद कुमार, सतवीर डागर, भरत सिंह डागर मौजूद रहे।