फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन, 16 को करेंगे सीएम निवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आशा वर्कर ने किया प्रदर्शन, 16 को करेंगे सीएम निवास का घेराव
होडल। आशा वर्कर ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन सरकार द्वारा मांगों को पूूरा न किए जाने और वायदा खिलाफी के विरोध में किया गया। प्रदर्शन में सीआइटीयू के राज्य उप प्रधान श्रीपाल भाटी ने कहा कि सरकार द्वारा मांगें मानने के बाद भी आज तक लागू नहीं की गई है। जिससे आशा वर्करों में काफी रोष है। इसी के चलते आशा वर्कर 16 जुलाई को करनाल स्थित सीएम आवास पर घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान गीता देवी व उप प्रधान ममता ने कहा कि आशा वर्कर लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी, सामाजिक सुरक्षा की गांरटी, समान काम, समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सरकार की ओर से हर बार आश्वासन ही दिया जाता है। फरवरी में स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए समझौते की अधिसूचना भी अभी तक जारी नहीं की गई है। इससे आशा वर्करों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर 16 व 17 जुलाई को करनाल में सीएम आवास पर डेरा डालेंगी। इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो वे बड़े आंदोलन की घोषणा कर देंगी। इस मौके पर रेणु, नेमवती ,बिमलेश, कविता, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें