फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च से लिया लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग मार्च से लिया लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन

पलवल। लोकसभा चुनावों के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। इसी के तहत शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गाड़ियों के काफिले के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीराम शर्मा ने फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीराम शर्मा व पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजरानिया के नेतृत्व में जैसे ही गाड़ियों में पुलिस व प्रशासन का काफिला सचिवालय से निकला। गाड़ियों का काफिला देख लोग आपस में चर्चा करने लगे कि कहीं कोई घटना तो नहीं घटी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि चुनावों को लेकर यह मार्च किया जा रहा है। उपायुक्त के नेतृत्व में निकले इस मार्च के दौरान अधिकारियों ने शहर के सभी वार्डों, रिहायशी क्षेत्रों, महर्षि दयानंद आगरा चौक, सोहना रोड, मीनार गेट, कमेटी चौक, हूडा सेक्टर दो, बस अड्डा, रसूलपुर व किठवाड़ी रोड, न्यू कालोनी , जवाहर नगर कैंप सहित अन्य क्षेत्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस की जिप्सी और पीसीआर के काफिले भी साथ रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से कराने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। राजनीतिक और प्रचार बोर्ड, होर्डिंग्स को हटवाया जा रहा है। इसके बाद मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की कमी न हो इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें