फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने से पार्क व सड़क पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने से पार्क व सड़क पर हुआ जलभराव
विज्ञापन

- लोगों का निकलना तक हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर दो स्थित नलकूप वाले पार्क की हालत बेहद खराब है। पार्क में कहीं गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तो कहीं पानी भरा हुआ है। पार्क में जलभराव के कारण लोगों ने पार्क में आना ही बंद कर दिया है। वहीं गंदे पानी से उठती बदबू के कारण आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। नलकूप नंबर 2 के निकट पार्क के पास करीब चार दिन से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इस कारण पानी सड़क और पार्क में भर गया है। इस बारे में क्षेत्र के लोग शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया है। स्वामी श्रद्धानंद ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों, निगरानी समिति के पदाधिकारियों से शिकायत ़की है, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ है। अब क्षेत्र के लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। वहीं इस बारे में नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज का कहना है कि वे इस समस्या को जल्द दूर कराएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें