फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की हड़ताल जारी, नेताओं व कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल - एकजुट होने लगे कर्मचारी संघ
विज्ञापन


पलवल। सरकार व रोडवेज कर्मचारियों के बीच रविवार को हुई बैठक विफल होने के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इस दौरान बस अड्डा पर धरनारत कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताली कर्मचारियों को विभिन्न कर्मचारी संघों और विपक्षी दलों ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वहीं, हड़ताल के कारण लोगों को हो रही परेशानी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कम नहीं हो पा रही हैं। हालांकि प्रशासन व पुलिस विभाग ने सोमवार को भी रोडवेज की काफी बसों को चलवाया लेकिन लोकल रूटों पर बसें नहीं चली, जिससे उन रूटों के लोगों को निजी व तिपहिया वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इस हड़ताल के कारण नौकरीपेशा व कॉलेज, स्कूलों को जाने वाले बच्चे रोजाना एक से दो घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। हड़ताल के सातवें दिन सोमवार को पलवल से 30 बसें चलवाई गईं
हड़ताल के कारण परिवहन सेवाओं की हो रही बदतर स्थिति को सुधारने में लगा प्रशासन सोमवार को भी बाहर से चालक व परिचालकों को बुलवाकर बसें चलवाने में लगा रहा। पलवल बस अड्डे से सोमवार को गुरुग्राम, नूंह, मथुरा, फरीदाबाद व हसनपुर रूटों पर ही बसें चलाई गई। हथीन, मोहना, छांयसा, कुशल बडौली व अन्य ग्रामीण इलाकों में रोड़वेज की बसें कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन


इन दलों के नेताओं ने दिया समर्थन
दो दिन पहले कांग्रेस विधायक करण दलाल द्वारा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के बाद होडल के कांग्रेस विधायक उदयभान ने भी समर्थन दे दिया। सोमवार को बसपा व इनेलो नेताओं ने भी समर्थन देने की घोषणा की। वहीं आम आदमी पार्टी ने तो रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में कटोरा लेकर चलने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव लांबा, प्रदेश सचिव इंदर लाल व संतराम मेघवाल भी सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन देने पहुंचे।

बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हड़ताल के समर्थन में सोमवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा तथा प्रदर्शन किया। यूनिट प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का संचालन सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया ने किया। यूनियन के राज्य उप महासचिव रमेश चंद ने सरकार पर रोडवेज सहित जनसेवा के सभी विभागों में निजीकरण, आउटसोर्स व ठेका प्रथा की नीतियों को तेज गति से लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वित्तीय स्थिति खराब होने का बहाना करके रोडवेज सहित अन्य विभागों को बड़े पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया ने सरकार पर रोडवेज की बसों को मंहगा तेल देकर भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन में यूनियन नेता राजकुमार डागर, अशोक तेवतिया, मोहर सिंह, दीपक गूरानी, मेवा राम, वीरपाल, जसबीर सिंह, दीपक शर्मा, दीना बत्रा, सरजीत सौरौत, नेम चंद रावत, सत्यपाल गुप्ता, जगबीर सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


ये कर्मचारी संगठन उतरे समर्थन में
रोडवेज की हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, बिजली प्रसारण निगम, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सीटू, किसान सभा रिटायर्ड कर्मचारी संघ, जन स्वास्थ्य विभाग, सरपंच संघ के नेताओं का भी समर्थन मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें