बुलेरो गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मामला दर्ज
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे रोड के निकट वाहन के इंतजार में खडे़ एक युवक को बुलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद काफी लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन मनोज निवासी गांव सौन्दहद ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका जीजा गिरधर गोपाल निवासी गांव बरचावली यूपी पेप्सी कंपनी में कार्य करते हैं। बुधवार की देर सांय वह कंपनी के वाहन की इंतजार में खडे़ हुए थे। उसी दौरान पलवल की तरफ से तेज गति में आ रही एक बुलेरो गाड़ी ने गिरधर गोपाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।