फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.01 लाख ठगे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1,01,779 की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित युवक ने 8 मई को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि सोशल मीडिया पर एक निजी कंपनी में नौकरी का विज्ञापन मिला, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही अलग-अलग बहानों से उससे पैसे मांगे गए। युवक ने कई किश्तों में 1.01 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी। लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें