फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार अगस्त को रवाना होंगे 100 डाक कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सावन माह में शिवभक्तों में डाक कांवड़ को लेकर उत्साह चरम पर है। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से चार अगस्त को 100 से अधिक कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे। पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए युवाओं ने अपनी-अपनी टोलियां बना ली हैं और यात्रा की सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। शिवभक्तों के अनुसार डाक कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु निर्धारित समय में गंगाजल लेकर लौटेंगे और स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं, छह अगस्त को भी बड़ी संख्या में युवा डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना होंगे। मंदिर समितियां और कांवड़ दल यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें