फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डीजल से चलने वाले 10 तिपहिया वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने प्रतिबंधित डीजल तिपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश की पालना करते हुए विभाग अब तक नूंह और तावडू क्षेत्र में 10 से अधिक डीजल तिपहिया वाहनों को जब्त कर चुका है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सहायक जिला परिवहन अधिकारी भारत भूषण के निर्देश पर नूंह में वाहन चालकों को प्रतिबंध के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें अपने वाहन अधिकृत पंजीकृत वाहन कबाड़ केंद्र (आरवीएसएफ) के माध्यम से नष्ट कराने की सलाह दी गई।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कौर ने चेतावनी दी कि जिले में प्रतिबंधित डीजल तिपहिया वाहन चलते पाए जाने पर उन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें