पलवल। सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी प्रेम सिंह के अनुसार कोसीकलां (यूपी) के मीणा नगर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को उसके पास अपेक्स अस्पताल से फोन आया कि मुकेश का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सूचना पाकर अस्पताल पहुंचा तो मुकेश गंभीर रुप से घायल था और उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 11 फरवरी को मुकेश की मृत्यु हो गई। जानकारी लेने पर पता चला कि मुकेश बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ से आ रहा था। जिसे आल्हापुर फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।