फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

Tue, 17 Sep 2013 09:47 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन फाटक नंबर-42 पर सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


नारनौल के मोहल्ला नलापुर निवासी नवनीत यादव सोमवार रात किसी कार्य से बहरोड रोड स्थित रेलवे फाटक नंबर 42 की तरफ गया था। रात करीब नौ बजे वो फाटक पार करते समय रेवाड़ी से फुलेरा जा रही सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया।

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नवनीत ने कंप्यूटर साइंस से डिप्लोमा किया हुआ था। कई दिनों से वह रोजगार की तलाश में था। रोजगार के सिलसिले में ही वह सोमवार शाम अपने किसी दोस्त से मिलने बहरोड़ गया था। इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें