फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तोड़े कैमरे फिर इत्मीनान से की चोरी

Sun, 10 Nov 2013 08:44 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल में महावीर मार्ग पर स्थित एक साड़ी शोरूम से शनिवार रात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

पुलिस ने शोरूम मालिक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात चोर डी-मार्ट साड़ी शोरूम में घुस गए।

वहां उन्होंने शोरूम में लगे डीवीआर कैमरे के कनेक्शन को काटा। इसके बाद जीने का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए।

शोरूम से उन्होंने करीब 1500 रुपये की नकदी, 15 चांदी के पुराने सिक्के और 50 से अधिक कीमती साड़ियां चुरा लीं।

शोरूम मालिक के सुबह पहुंचने पर घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शोरूम मालिक के बयान दर्ज किए।

शोरूम मालिक नीरज संघी ने बताया कि शोरूम से सवा लाख का सामान चोरी हुआ है।

चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले शोरूम में लगे डीवीआर कैमरे का कनेक्शन भी काट दिया। इसके कारण कैमरे में उनकी फुटेज नहीं आ सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें