फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सरंपच के घर की थी फायरिंग; पांव में लगी गोली

Tue, 05 May 2026 11:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, यमुनानगर

सार

आरोपी अमन पर बीते 21 अप्रैल को पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग करने का आरोप था और वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस बदमाश के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के थाना रादौर क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा में पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर बीते 21 अप्रैल को हुई फायरिंग के मामले में वांछित बदमाश अमन की मंगलवार रात सीआईए-टू टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


करीब 15 राउंड चली गोलियां
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पानीपत के गोयला निवासी आरोपी अमन काला राणा गिरोह का सदस्य है, जो मंगलवार रात करीब दस बजे पल्सर बाइक पर सवार होकर कुलपुर इलाके में घूम रहा था। पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों तरफ से करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की गोली लगने से आरोपी अमन घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। मौके से हथियार और बाइक भी बरामद की गई है।

बदमाश सिविल अस्पताल में भर्ती 
गौरतलब है कि आरोपी अमन पर बीते 21 अप्रैल को पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग करने का आरोप है और वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस बदमाश के अन्य साथियों की तलाश कर रही है जो पूर्व सरपंच के घर फायरिंग मामले में उक्त बदमाश के साथ मौजूद थे। बदमाश का सिविल अस्पताल यमुनानगर में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी , जिससे इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें