फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अफसरशाही बेलगाम या ये है हुड्डा स्टाइल

Sat, 11 May 2013 04:09 PM IST
चंडीगढ़/सुरेंद्र धीमान
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में अफसरशाही बेलगाम हो गई है या यह मुख्यमंत्री का वर्किंग स्टाइल है।
विज्ञापन


नौवें साल में चल रही हुड्डा सरकार में कांग्रेस संगठन पहले दिन से आरोप लगा रहा है कि अफसर उनकी नहीं सुनते हैं।

मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक तौर पर बैठक कर अंदरूनी तौर पर अफसरों को ताकीद कर चुके हैं मगर शिकायतें थम नहीं रही हैं।

जब भी प्रदेश कांग्रेस संगठन की बैठक होती है तभी कांग्रेस पदाधिकारी शिकायत करते हैं कि अफसर उनकी सुनते नहीं हैं।

8 मई को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस पदाधिकारियों से बैठक में भी यही शिकायत की गई।

दो साल पहले उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था, ‘मेरे पास विधायक और सांसद शिकायत करते हैं कि अफसर उनके फोन नहीं सुनते।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को पूरा मान-सम्मान दें।

मुख्यमंत्री की शराफत या चौथी मंजिल कमजोर
कहा जाता है कि हुड्डा से पहले रहे मुख्यमंत्रियों बंसीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में उनके सख्त रवैये के चलते अफसरशाही की शिकायत नहीं मिली थी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के संबंध में एक रिटायर्ड आईएएस अफसर ने कहा कि अफसरशाही चौथी मंजिल से चलती है। अगर चौथी मंजिल (मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव) मजबूत हो तो अफसरशाही बेलगाम नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ठीक है कि कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के सामने अफसरों की बात न सुनने की शिकायत की है मगर हमने सभी पदाधिकारियों से कह रखा है कि अगर कोई अफसर बात न सुने तो प्रस्ताव पारित कर मुझे भेजें।
- फूलचंद मुलाना, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, हरियाणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें