फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीसरी कक्षा का विद्यार्थी भी तैयार कर सकेगा रोबोट

Mon, 23 Dec 2013 07:29 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी कक्षा से ही स्कूली विद्यार्थियों को रोबोट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे अच्छे व बेहतरीन रोबोट को स्कूली स्तर पर ही विद्यार्थी तैयार कर सकें।
विज्ञापन


इस उद्देश्य को लेकर सेक्टर-11 स्थित डॉ. कर्मवीर पब्लिक स्कूल में दो जनवरी से 10 दिवसीय रोबोट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को स्कूल के एमडी डॉ. नरेंद्र नागर ने संवाददाताओं को बताया कि चीन में स्कूली बच्चों को रोबाट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी तर्ज पर यह व्यवस्था शहर में शुरू की जा रही है। इस कार्य के लिए गुड़गांव की मॉडर्न रोबोटिक्स कंपनी का सहयोग लिया गया है। जिसमें तीन से 12 वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों को रोबोट बनाने की बेसिक जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

विद्यार्थियों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोग्रामिंग के बारे में बताया जाएगा। जिसमें रोबोट का स्ट्रक्चर डिजाइन, सेंसर का प्रयोग, ब्रेन में कंप्यूटर से प्रोग्रामिंग को डालने की विधि सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के दसवें दिन एक प्रतियोगिता होगी। उसमें सबसे होनहार विद्यार्थियाें को रोबोट बनाने के लिए फास्ट ट्रैक क्लासेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही देश व विदेश में होने वाली रोबोटिक्स की प्रत्येक प्रतियोगिता में उसे शामिल होने का मौका दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण दो जनवरी से सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक प्रतिदिन स्कूल में दिया जाएगा। इसमें कोई भी विद्यार्थी हिस्सा ले सकता है। उसे 1600 रुपये फीस चुकानी होगी। जिसके एवज में विद्यार्थी को रोबोट तैयार करने की एक किट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें