फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे परिजन बोले गैंगरेप वो निकली प्रेम कहानी

Wed, 15 Jan 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती खटीक मोहल्ला निवासी एक युवती ने चंडीगढ़ में गैंगरेप का आरोप लगाकर पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट के सामने जब युवती के बयान दर्ज करवाए गए तो एक नई कहानी ही सामने आई।

युवती ने बताया कि उसने अपने परिजनों के दबाव में आकर अपने प्रेमी और उसके दोस्तों पर दुराचार का आरोप लगाया था और वह अपनी मर्जी से ही चंडीगढ़ गई थी।

यहां उसने मंदिर में अपने प्रेमी से शादी रचा ली, लेकिन हाईकोर्ट में इस पर मुहर लगवाने से पहले ही परिजन उसे जबरदस्ती यहां ले आए। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया।

मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में एक युवती दाखिल हुई। इस युवती ने मीडिया के सामने रतिया के ही कुछ युवकों पर चंडीगढ़ के एक होटल में गैंगरेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसका पता चलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। युवती ने मीडिया को बताया कि रविवार को जब वह ट्यूशन जा रही थी तो माडल टाउन के समीप कार सवार कुछ युवकों ने उसको नशीला रुमाल सुंघा दिया और इसके बाद उसने स्वयं को चंडीगढ़ के एक होटल में पाया।

युवती ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट के सामने युवती अपने बयानों से पलट गई और कहा कि वह रतिया के एक युवक से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आवेदन भी किया हुआ है। युवती ने बताया कि उसने गैंगरेप का आरोप अपने परिजनों के दबाव में आकर दिया था। उसने परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया है।

युवती अपनी मनमर्जी से गई थी: चौकी प्रभारी
रतिया शहर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गई थी। युवती रतिया के एक युवक से प्रेम विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिजन इस शादी के खिलाफ हैं। इसलिए लड़की ने पहले जो बयान दिए थे, वह परिजनों के दबाव में आकर दिए थे। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उसे नारी निकेतन करनाल भेज दिया।

नवदंपति हाईकोर्ट में नहीं हो सके पेश
ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिए बयान में युवती ने बताया कि उसका रतिया के ही एक युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बालिग होने पर वह 12 जनवरी को अपनी मर्जी से मनजीत के साथ चंडीगढ़ चली गई और मंदिर में शादी रचा ली। 14 जनवरी को उसने हाईकोर्ट में पेश होना था, जहां से शादी से संबंधित दस्तावेज मिलने थे, लेकिन उससे पूर्व ही परिजन उसे यहां ले आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें