फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कटा नप का बिजली कनेक्शन

Wed, 30 Oct 2013 09:59 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ में नगर परिषद् की बिजली एक बार फिर से गुल हो गई है। दरअसल नगर परिषद पर बिजली विभाग का करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने कई बार बिल भुगतान करने के लिए रिमांइडर भेजे लेकिन नगर परिषद ने कोई कदम नहीं उठाया।

बिजली विभाग ने बुधवार को खंभे से नगर परिषद की बिजली का तार ही काट दी, जिसके कारण परिषद के अधिकारियों को बिना बिजली के ही दफ्तर में बैठना पड़ रहा है।

बिजली विभाग ने मई 2013 में भी बिल नहीं भरने पर परिषद का बिजली कनेक्शन काट दिया था, जिसके बाद परिषद ने बिजली सब डिविजन नंबर दो का 50 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था।

जबकि सब डिविजन नंबर एक का करीब ढाई करोड़ अभी भी बकाया है। परिषद के सचिव अमन ढांडा का कहना है कि 25 लाख रुपये का भुगतान बिजली विभाग को किया जा रहा है, जिसके बाद परिषद की बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिषद का भी बिजली विभाग पर करोड़ों रुपये बकाया है और इसी एवज में बिजली का भुगतान प्रभावित हुआ था।

वहीं बिजली विभाग के एसडीओ विरेंद्र राणा का कहना है कि बिजली विभाग की देनदारी परिषद की तरफ  महज कुछ लाख है लेकिन परिषद ने रंजिशन ज्यादा टैक्स का बिल दिया है जिसके बारे में कानूनी राय ली जा रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि जब तक परिषद बिजली बिल का भुगतान नहीं करेगी उनका कनेक्शन चालू नहीं किया जाएगा।

बिजली का बिल नहीं भरने के कारण विभाग ने जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के सेक्टर-9 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सैनीपुरा और परनाला में बूस्टर पंप समेत पांच जगहों के कनेक्शन भी काट दिए हैं।
विज्ञापन


इन पर बिजली निगम का करीब 80 लाख रुपये बकाया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें