फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी

Thu, 31 Jan 2013 10:53 AM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी जिले के मंदौली गांव में एक नाबालिग लड़की ने बुधवार को एक युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर सेना में बतौर सिपाही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेना का जवान दो माह की छुट्टी पर अपने घर आया था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदौली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 17 वर्षीय लड़की को गांव का युवक सुपेंद्र कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह आते-जाते उससे छेड़छाड़ करता था। फोन पर भी वह उससे अश्लील और अभद्र बातें कहकर परेशान करता था।

बुधवार को भी इस वारदात से कुछ घंटे पहले ही युवक सुपेंद्र ने युवती के घर जाकर उसे और उसके परिवार के साथ काफी बदसलूकी की। इससे लड़की खुद को बेहद अपमानित महसूस करने लगी। जिसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में सामान्य अस्पताल लेकर गए, हां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें