फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर कहा आखिरी राम-राम और कूद गया यमुना में

Wed, 03 Jul 2013 04:36 PM IST
होडल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव करमन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों सहित सोमवार की देर शाम यमुना नदी में छलांग कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीण और मृतक के परिजन यमुना पुल पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी और गोताखोरों ने काफी मशक्कत की, उसके बाद भी वे नदी से शवों को नहीं ढूंढ सके।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव करमन निवासी अमर सिंह (32) गांव के ही एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार देर शाम अमर सिंह अपनी पत्नी मीना (28), बेटी एकता (5), अनुपमा (7) और अदिति (3) को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर चले गए। वे यूपी के गांव शेरगढ़ के निकट यमुना पुल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बताया गया कि वहां से अमर सिंह ने अपने दोस्त मनोज और रामसिंह को फोन किया और कहा कि मैं यमुना में अपने परिवार के साथ डूबने जा रहा हूं। मेरा आखिरी राम-राम। इसके बाद बाइक को साइड में खड़ा करके बच्चियों को साथ लेकर दंपति ने यमुना में छलांग लगा दी।

यमुना में डूबने की सूचना जैसे ही यूपी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी, वैसे ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और परिजन तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आत्महत्या के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें