फोटो संख्या:58 कनीना में युवाओं को टीबी की जानकारी देते हुए कोऑर्डिनेटर दीपक। विज्ञप्ति
कनीना। एक निजी कंप्यूटर सेंटर में जनशक्ति विकास संगठन के सहयोग से टीबी जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। टीबी अभियान के कनीना ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया कि उपायुक्त अनुपमा अंजलि, रेड क्रॉस सचिव बलवान व जिला टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में टीबी उन्मूलन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप मालड़ा, डायरेक्टर कमलेश यादव, संस्था के विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद