फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों ने परिवार के सहारे पोलिंग बूथ पर पहुंचकर उत्साहपूर्वक किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निकाय चुनावों में शहर की सरकार बनाने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह हल्की बारिश होने के बाद मौसम सुहाना होने से 10 बजे बाद पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई। बुजुर्गों को परिजनों ने गोद में उठाकर पोलिंग स्टेशन तक लाए और वोट डलवाया। कैलाश नगर निवासी करीब 102 वर्षीय चमेली व्हील चेयर पर बैठकर मतदान किया। उन्होंने बताया कि हर चुनाव में मतदान किया है चाहे वह विधानसभा, लोकसभा या फिर नगर परिषद के चुनाव हो। वहीं 89 वर्षीय रामौतार ने भी अपने परिवार संग मतदान किया। रामौतार ने कहा कि अच्छा नेता चुनने के मतदान जरूरी है। शहर के विकास के मुद्दे को ध्यान में रखकर एक प्रत्याशी को वोट दिया है। ताकि चुनकर आने के बाद वह शहर में विकास करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें