नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और एकता बढ़ाना तथा विभाजन त्रासदी से अवगत कराना था। हवलदार सुभाष सोलंकी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का महत्व बताया। उन्होंने विभाजन की पीड़ा का जिक्र करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संवाद