फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बेवल में मंगलवार को सुबह 8:30 बजे नहाने के लिए गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा अशोक निवासी बेवल मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की सुबह समय करीब 8:30 बजे तालाब में नहाने के लिए गया था। उसको तैरना कम आता था जो नहाते समय पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का दसवीं और छोटा सातवीं में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें