फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : हरीश शर्मा

विज्ञापन
फोटो 06 नशा मुक्ति की शपथ दिलाती प्राचार्य व जिला युवा अधिकारी। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
नांगल चौधरी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ आइकन हरीश शर्मा ने नशामुक्ति पर आधारित लघु फिल्में और वृत्तचित्र दिखाकर युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों और इससे बाहर निकलने के प्रयासों की जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 से 25 वर्ष के युवा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित युवा संसद में भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें