फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार कर रहे युवक को गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल--संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली में शुक्रवार की रात दो बजे पंचायत चुनाव का प्रचार कर रहे विक्रम सिंह (27) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली जबड़े से होते हुए कंधे में जा धंसी। शहर के निजी अस्पताल में एक घंटे तक चले आपरेशन के दौरान गोली निकाली गई। घायल कुख्यात गैंगस्टर पपला के सहयोगी जेल में बंद वीरेंद्र उर्फ झुथर का भाई है।
विज्ञापन

गांव खेरौली निवासी युवक विक्रम के बड़े भाई रामनिवास ने बताया कि विक्रम अपने दोस्तों के साथ गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने विक्रम को गोली मार दी। निजी अस्पताल के चिकित्सक प्रदीप डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गोली जबड़े से होते हुए कंधे में जाकर धंस गई। एक घंटे के आपरेशान के बाद गोली निकाल ली गई है तथा अब घायल युवक खतरे से बाहर है। चिकित्सक ने ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि घायल युवक व परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है। यह गांव अक्सर आपराधिक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। क्षेत्र के कुछ लोग इसे गैंगवार तो कुछ लोग इसे चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं।
-
युवक एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। अभी तक मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। जब भी शिकायत मिलेगी। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पुलिस की इस घटना पर विशेष निगरानी है।- मूलचंद, थाना प्रभारी, सदर महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें