हरियाणा के नारनौल के मंडी अटेली में शरारती तत्वों ने अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित गांव कांटी से राजस्थान के गांव दौसौद को जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित गांव कांटी से राजस्थान के गांव दौसौद को जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदीप लाइंस की शराब की दुकान है। बीती रात करीब एक बजे राजस्थान की ओर से गाड़ी में सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने आकर ठेके का लोहे की राड से ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।
विज्ञापन
ठेके के सेल्समैन राजस्थान के गांव रैवाणा निवासी राकेश ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उक्त युवक 5/7 शराब की बोतल लेकर जाने लगे तो कांटी निवासी हेल्पर ओमवीर ने उनको रोकने का प्रयास किया।
इसपर उन्होंने ठेके में आग लगा दी, जिससे इन्वर्टर व 20 से अधिक शराब की पेटी जलकर राख हो गई। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।