फोटो 3सिहोर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों को सम्मानित करते प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के सदस्य।स्रोत
नारनौल। मंडलस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता, गुरुग्राम मंडल में जीतने पर शहीद सतपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहोर की टीम को प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने सम्मानित किया। ट्रस्टी नरोत्तम सोनी ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं टीम के प्रेरक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि युवा संसद केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त मंच है। यह विद्यार्थियों को संविधान की भावना, संसदीय परंपराओं और नीति-निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराती है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, डाइट प्रभारी आईसी शर्मा व प्रवक्ता अरुण कुमार, महेश कुमार ने भी बधाई दी। संवाद