फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव धर्मशाला में युवा पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन
यादव धर्मशाला में आयोजित युवा पंचायत कार्यक्रम में सृजन यादव का स्वागत करते युवा--स्रोत--स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रविवार का युवा पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक जलयुद्ध नायक रघु यादव के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता सृजन यादव ने कहा कि पूर्व विधायक उनके पिता सदा दक्षिण हरियाणा के हकों की लड़ाई लड़ते आए हैं। अब वह दक्षिण हरियाणा के सभी हलकों में युवा पंचायतों के कार्यक्रम कर रहें है। युवा पंचायतों का मंच सभी युवाओं के लिए एक ऐसा वृक्ष होगा जो न केवल सभी युवाओं को बिना जातिगत और सामाजिक भेदभाव के एक-समान छांव देगा, बल्कि समय आने पर फल भी देगा। इस मौके पर मुख्य रूप से कुलभूषण यादव मेघनवास, संदीप बचींनी, भोला बुचावास, भगवान सिंह झुक, प्रेम, सोमबीर लावन, लक्की राव सिगडा, नवीन मालडा, जितेंद्र झगड़ोली, राजकुमार दौगड़ा अहीर, विजय खेड़ा, यश यादव, दीपक बवानिया, पंकज बेरी, अविनाश कोथल, दीपक सुरजनवास सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें