फोटो संख्या:81-गांव जड़वा के पूर्व सरपंच रवि शेखावत --स्रोत--संवाद
सतनाली। खंड सतनाली के गांव जड़वा के राधेश्याम सेवादल के युवा अनाथों का सहारा बनेंगे। युवाओं का यह दल उन कन्याओं की शादी में आर्थिक सहायता करेगा जिनके माता-पिता नहीं हैं। साथ ही इस दल के युवाओं समाज से नशा मुक्ति व युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने में भूमिका निभाएंगे।
गांव जड़वास के पूर्व सरपंच रवि शेखावत ने बताया कि सेवादल के सदस्य अनाथ, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता करेगा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए लगातार गांव-गांव अभियान चलाकर प्रेरित किया जाएगा। इस दल में संदीप पीटीआई, आनंद फौजी, शिव जड़वा, मोनू श्यामपूरा, राजेश सहित 10 युवा शामिल हैं। युवाओं के इस अभियान से प्रेरित होकर अन्य युवा भी दल में जुड़कर समाजहित में कार्य के लिए आगे आ रहे हैं। सेवादल के सदस्य अनाज एवं जरूरतमंद 10 से अधिक कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। साथ ही दल के सदस्य नव दंपत्ति नशे से दूर रहकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ दिला रहे हैं।