सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक युवक से 900 रुपये लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बावडीपुर निवासी नरेंद्र कुमार गणपति स्टोन क्रशर खातोली अहीर में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे क्रशर से घर लौट रहा था। निजामपुर रोड पर एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक ली। आरोपियों ने पीड़ित से पूछा कि कहां का रहने वाला है। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर युवक से 900 रुपये लूट लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी डंडे से पिटाई करने जा रहे थे, लेकिन एक ट्रक चालक के आने से आरोपी फरार हो गए। शिकायत मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस निजामपुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जिससे बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके।