फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। दो दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर गांव सुरजापुर के समीप सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव गुजरवास निवासी 43 वर्षीय गोपाल शर्मा 10 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से अपने गांव लौट रहा था। गांव सुरजापुर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसे परिजन जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें