फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 23 Mar 2024 02:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पटीकरा के समीप मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गत 20 मार्च को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पटीकरा के समीप रेल की पटरी के पास एक युवक बैठा था। जब वहां से एक मालगाड़ी गुजरी तो वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त अज्ञात युवक करीब 25 साल का है, जबकि उसने काली टी-शर्ट एवं हरे रंग का लोवर पहना हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त अज्ञात युवक के दाहिने हाथ पर जितेंद्र गुदा हुआ है। मालगाड़ी के चालक के मुताबिक वह पटरियों पर बैठा था, लेकिन जब मालगाड़ी वहां से गुजरी तब वह अचानक आगे आ गया। एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त अज्ञात युवक का पीजीआई रोहतक में ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें