महेंद्रगढ़। गांव झगडोली से मंजीत नाम का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवक की मां पुष्पा ने बताया कि उसका बेटा 28 अक्तूबर को साल्हावास निवासी चीकू के साथ गया था। कुछ दिन बाद घर लौटने पर उसने चार हजार रुपये मांगे। मां के मना करने पर वह दोबारा घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। बाद में उसने दूसरे नंबर से फोन कर ऑनलाइन पैसे भेजने को कहा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संवाद