फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो गाड़ियों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 21 Sep 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोजिंदा गांव में दो गाड़ियों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य युवक घायल हो गए। दूसरी गाड़ी चालक घटना को अंजाम देकर बहरोड की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोजिंदा निवासी किरोडी मल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढे 6 बजे उसका बेटा धर्मेंद्र, कोजिंदा निवासी विक्रम, भूषण कलां निवासी विकास और आलोक ब्रेजा गाड़ी से मंढाणा से कोजिंदा की तरफ जा रहे थे। अचानक कोजिंदा गांव की पानी आपूर्ति पंप के पास तेज गति से गाड़ी आई और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और हादसे के बाद गाड़ी चालक बहरोड की तरफ भाग गया। ब्रेजा गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार उसके बेटे धर्मेंद्र और उसके साथियों को काफी चोट लगी। पुलिस और एंबुलेंस को घटना के बारे में अवगत करवाया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें