महेंद्रगढ़। शहर के गोशाला रोड पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में गांव बाघ निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। वह सुरजनवास में एक टेंट की दुकान पर काम करता है। बुधवार रात्रि 8.30 बजे वह और उसका उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में गांव गुरावली निवासी स्यामसिंह, इसी गांव का मुकेश कुमार व उत्तरप्रदेश में उन्नाव जिले के गांव पूर्ण खेड़ा निवासी कुलदीप बाइक पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ जा रहे थे। बाइक पर 4 लोग बैठे हुए थे। कुलदीप बाइक चला रहा था। जब वे गोशाला रोड पर पहुंचे तो एक सामने से आ रहे बाइक सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चारो लोग गिर गए, जिसमें तीन लोगों गंभीर रूप से चोट आई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 22 वर्षीय कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। स्यामसिंह, मुकेश कुमार को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने पूर्ण सिंह की शिकायत पर वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।