फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मामला दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल रेवाड़ी नेशनल हाइवे पर गांव खोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव दौंगड़ा अहीर निवासी जगत सिंह ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसका 31 वर्षीय भतीजा योगेश गुरुग्राम जाने के लिए घर से गया था। लेकिन नारनौल रेवाड़ी नेशनल हाइवे पर स्थित पंडित होटल के समीप अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें