फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा में जोहड़ में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पालड़ी पनिहारा निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा जयपाल रूपादास मंदिर के जोहड़ में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह उसमें डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सत्यवीर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें