फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक सोनू की कागजी कार्रवाई करती पुलिस---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अगिहार रोड पर टॉवर के पास रविवार की सुबह आठ बजे ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को मामूली चोट लगन ेके कारण प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव मालड़ा निवासी हवा सिंह ने बताया कि उसका बेटा सोनू मजदूरी का कार्य करता है। रविवार सुबह वह किसी कार्य से ऑटो अगिहार रोड पर गया था। उसके साथ सुरेंद्र भी बैठा था। मालड़ा-अगिहार रोड पर टावर के पास तेज रफ्तार ऑटो पलट गया जिससे उसके बेटे को गंभीर चोटें आई। सुरेंद्र को मामूली चोटें आईं। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें