फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली लाइन ठीक करते युवक की खंभे से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव फतनी में सोमवार शाम बिजली लाइन ठीक करते हुए सोनू (24) खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव हमीदपुर का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से अटेली में रह रहा था। सोनू ठेकेदार के साथ बिजली लाइनों को ठीक करने का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर अटेली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें