नारनौल। रेवाड़ी रोड पर ट्राले की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर महावीर चौकी पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव शोभापुर निवासी सतवीर ने बताया कि उसका बेटा सत्येंद्र (25) पुरानी कचहरी के पास चाय की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार की रात दो बजे बाइक से गांव शोभापुर आ रहा था। इसी बीच रेवाड़ी रोड पर एक होटल के पास ट्राला चालक ने टक्कर मार दिया जिससे सत्येंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।