महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में मंगलवार देर शाम स्टोन क्रेशर मशीन में पैर फिसलने से चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मां के बयान पर बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के गांव रैपुरा चित्रकूट निवासी मुलिया देवी ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा विकास जेरपुर हनुमान स्टोन क्रेशर पर कार्य करता था। उसे सूचना मिली कि विकास का पैर फिसलने से क्रेशन मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार देर शाम उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद