फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दस कट्टे व 40 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भुगारका से गावं उटोली के रास्ते पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 10 देसी कट्टे और 40 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जयपुर के पनीयानी थाना के कालुहेडा निवासी राहुल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राहुल काफी समय से अवैध हथियार बेचने का काम कर रहा था और आज वह गांव उटोली से भुंगारका के रास्ते से होकर नांगल चौधरी में अवैध हथियार बेचने जा रहा था लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि जयपुर के पनीयानी थाना के कालुहेडा निवासी राहुल काफी समय से अवैध हथियार बेचने का काम करता है तथा आज भी मोटरसाइकिल पर बैग में अवैध हथियार व गोलियां लेकर गावं उटोली से भुंगारका के रास्ते से होकर नांगल चौधरी में अवैध हथियार बेचने के लिए जाएगा। पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की गई और बताए गए स्थान भुंगारका से गांव उटोली के रास्ते पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही एक युवक मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक को भगाने लगा। इस पर कुछ दूरी पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। जब उससे नाम, पता पूछा गया तो उसने अपना नाम, पता जयपुर के पनीयानी थाना के कालुहेडा निवासी राहुल बताया। पुलिस ने जांच की तो उससे 10 देसी कट्टे व 40 कारतूस बरामद हुए। जब राहुल से लाइसेंस परमिट मांगा तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें