फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक किलो 660 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए पुलिस ने शहर के महावीर चौक से एक युवक एक किलो 660 ग्राम नशीले पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ शहर थाना नारनौल में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

पुलिस को गश्त पड़ताल के दौरान मंगलवार सायं को सूचना लगी की शिवचरण उर्फ लीला नामक युवक निवासी अटाली नशीला पदार्थ बेचने के लिए महावीर चौक पर आएगा। सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान महावीर चौक पर पहुंची। जहां एक युवक बैग लिए हुए महेंद्रगढ़ रोड की तरफ से महावीर चौक पर पहुंचा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मद्द से काबू किया गया, जिससे पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शिवचरण उर्फ लीला निवासी अटाली थाना अटेली बताया। युवक की तलाश लेने पर उसके बैग में एक पाॅलिथीन मिली। उसकी जांच की तो उसके अंदर से नशीला पदार्थ गांजा बरामद मिला, जिसका वजन करने पर नशीले पदार्थ गांजा का पाॅलिथीन सहित वजन एक किलो 660 ग्राम मिला। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत शहर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें