फोटो नंबर- 03पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Samvad
नारनौल। सीआईए टीम ने नई सराय निवासी अनुराग को 8.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 9 अक्टूबर को सीआईए टीम आजाद चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी पुल बाजार में नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन में लिपटी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद