फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2.06 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक पर नशीला पदार्थ बेचने आया था युवक

Tue, 02 Apr 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल शहर में एक युवक को चिट्टा बेचते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मिश्रवाड़ा मोहल्ले के दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली कि नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा का एक युवक आकाश गारमेंट्स के पास नशीला पदार्थ बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के पास खड़े युवक को नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपांशु मिश्रवाड़ा मोहल्ले का रहने वाला बताया। पुलिस ने युवक को तलाशी के लिए कहा तो उसने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को तलाशी देने की बात कही। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दीपांशु की बाइक की डिग्गी की तलाशी ली गई। जिसमे एक लाल रंग के कपड़े की जेब में एक पीले रंग का पॉलिथीन पाउच मिला, जिसमें चिट्टा था।इसके बाद पाउच का इलेक्ट्रॉनिक कांटा से वजन किया तो कुल वजन 2.06 ग्राम हुआ। पुलिस ने चिट्टा सहित युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें